
श्री शाकम्भरी चालीसा - २
Shri Shakambhari Chalisa - 2

- Like & Share on Facebook
श्री शाकम्भरी चालीसा हिंदी बोल -
॥दोहा॥
श्री गणपति गुरुपद कमल, सकल चराचर शक्ति I
ध्यान करिअ नित हिय कमल , प्रणमिअ विनय सभक्ति II
आद्या शक्ति पधान, शाकम्भरी चरण युगल I
प्रणमिअ पुनि करि ध्यान, नील कमल रुचि अति बिमल II
॥चौपाई॥
जय जय श्री शाकम्भरी जगदम्बे, सकल चराचर जग अविलम्बए I
जयति सृष्टि पालन संहारिणी, भव सागर दारुण दुःख हारिणी II
नमो नमो शाकम्भरी माता, सुख सम्पत्ति भव विभव विधाता I
तव पद कमल नमहिं सब देवा, सकल सुरासुर नर गन्धर्वा II
आद्या विद्या नमो भवानी, तूँ वाणी लक्ष्मी रुद्राणी I
नील कमल रूचि परम सुरूपा, त्रिगुणा त्रिगुणातीत अरूपा II
इन्दीवर सुन्दर वर नयना, भगत सुलभ अति पावन अयना I
त्रिवली ललित उदर तनु देहा, भावुक हृदय सरोज सुगेहा II
शोभत विग्रह नाभि गम्भीरा, सेवक सुखद सुभव्य शरीरा I
अति प्रशस्त धन पीन उरोजा, मंगल मन्दिर बदन सरोजा II
काम कल्पतरु युग कर कमला, चतुर्वर्ग फलदायक विमला I
एक हाथ सोहत हर तुष्टी, दुष्ट निवारण मार्गन मुष्टी II
अपर विराजत सुरुचि चापा, पालन भगत हरत भव तापा I
एक हाथ शोभत बहु शाका, पुष्प मूल फल पल्लव पाका II
नाना रस, संयुक्त सो सोहा, हरत भगत भय दारुण मोहा I
एहि कारण शाकम्भरी नामा, जग विख्यात दत सब कामा II
अपर हाथ बिलसत नव पंकज, हरत सकल संतन दुःख पंकज I
सकल वेद वन्दित गुण धामा, निखिल कष्ट हर सुखद सुनामा II
शाकम्भरी शताक्षी माता, दुर्गा गौरी हिमगिरि जाता I
उमा सती चण्डी जगदम्बा, काली तारा जग अविलम्बा II
राजा हरिश्चन्द्र दुःख हारिणी, पुत्र कलत्र राज्यसुखं कारिणी I
दुर्गम नाम दैत्य अति दारूण, हिरण्याक्ष कुलजात अकारूण II
उग्र तपस्या वधि वर पावा, सकल वेद हरी धर्म नशावा I
तब हिमगिरि पहुँचे सब देवा, लागे करन मातु पद सेवा II
प्रगट करुणामयि शाकम्भरी, नाना लोचन शोभिनी शंकरि I
दुःखित देखि देवगण माता, दयामयि हरि सब दुःख जाता II
शाक मूल फल दी सुरलोका, क्षुधा तृषा हरली सब शोका I
नाम शताक्षी सब जग जाना, शाकम्भरी अपर अभिघाना II
सुनि दुर्गम दानव संहारो, संकट मे सब लोक उबारो I
किन्हीं तब सुरगण स्तुति-पूजा, सुत पालिनी माता नहि दूजा II
दुर्गा नाम धरे तब माता, संकट मोचन जग विख्याता I
एहि विधि जब-जब उपजहिं लोका, दानव दुष्ट करहि सुर शोका II
तब-तब धरि अनेक अवतारा, पाप विनाशनि खल संहारा I
पालहि विबुध विप्र अरू वेदा, हरहिं सकल संतन के खेदा II
जय जय शाकम्भरी जग माता, तब शुभ यश त्रिभुवन विख्याता I
जो कोई सुजस सुनत अरू गाता, सब कामना तुरंत सो पाता II
नेति नेति तुअ वेद बखाना, प्रणब रूप योगी जन जाना I
नहि तुअ आदि मध्य अरू अन्ता, मो जानत तुअ चरित्र अनन्ता II
हे जगदम्ब दयामयि माता, तू सेवत नहिं विपति सताता I
एहि विधि जो तच्च गुण गण जाता, सो इह सुखी परमपद पाता II
॥दोहा॥
जो नित चालीसा पढ़हि, श्रद्धा मे नव बार I
शाकम्भरी चरण युगल, पूजहिं भक्ति अपार II
सो इह सुख सम्पत्ति लभहि, ज्ञान शक्ति श्रुति सार I
बिनु श्रम तरहिं विवेक लहि, यह दुर्गम संसार II
कृष्णानन्द अमन्द मुद, सुमति देहु जगदम्ब I
सकल कष्ट हरि तनमन के, कृपा करहु अविलम्ब II
Shri Shakambhari Chalisa Lyrics in English -
Related Links
≫ श्री अन्नपूर्णा चालीसा - नित्य आनंद करिणी माता..... |
≫ श्री अन्नपूर्णा माता आरती - २ - ॐ जय अन्नपूर्णा माता ...... |
≫ श्री शाकम्भरी चालीसा - १ - जे जे श्री शकुंभारी ..... |
≫ श्री अन्नपूर्णा माता आरती - १ - बारम्बार प्रणाम मैया.... |